चंदौली। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थित मुख्य तहसील गेट के पास हमेशा गंदगी रहती है। अधिवक्ताओं ने बताया कि परिसर में सप्ताह में एक बार ही सफाई होती है। उन्होंने प्रशासन से नियमित सफाई करवाने की मांग की है।
डिस्ट्रिक्ट डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. नारायण मूर्ति ओझा ने कहा कि प्रतिदिन हजारों अधिवक्ताओं का कचहरी में आना जाना रहता है और सप्ताह में एक दिन सफाई बाकी दिन गंदगी रहती है। जबकि सरकार की मंशा है कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रत्येक दिन साफ सफाई होनी चाहिए । जिला प्रशासन से मांग की कि जो भी समस्याएं न्यायालय की है उसे अविलंब दूर किया जाए। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर अधिवक्ता धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस मौके पर शमशुद्दीन, राजबहादुर सिंह, अमित सिंह, राकेश रत्न तिवारी, रीता भारती, अरविंद कुमार तिवारी, अखिलेश कुमार पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, वीरेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।