फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की दो सदस्यीय टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। दिल्ली से आई नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड एनक्वास की दो सदस्यीय टीम सोमवार को स्थानीय सीएचसी पहुंची। टीम के सदस्य डॉ. अजय कुमार सूद व डॉ. शांमघवाले पंडियन ने स्थानीय सीएचसी पर प्राथमिक स्वास्थ्य, दवा, जांच, ब्लड स्टोरेज यूनिट, रेडियोलॉजी, ऑपरेशन थियेटर, लेबर रूम, नवजात शिशु कक्ष, एनबीएस, आपात चिकित्सा सहित अन्य सुविधाओं की गहनता से जांच की। साथ ही डिजिटल क्लासेज के माध्यम से टीम ने क्षेत्र की आबादी, उन्हें मिल रही सुविधाएं, गठित की गई स्वास्थ्य टीम आदि का मूल्यांकन किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. युगल किशोर राय, डिप्टी सीएमओ डॉ. आरबी शरण, सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय यादव, डॉ. एलबी शर्मा, डॉ. संजीव जायसवाल, डॉ. रश्मी सिंह, डॉ. मीना सिंह, उपेंद्र कुमार, राजेश चौधरी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें