फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को क्षेत्रीय समस्याओं से कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में चकिया क्षेत्र के भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला। इस दौरान उन्होंने रक्षामंत्री को चकिया, शहाबगंज और नौगढ़ क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही समस्याओं के निस्तारण की मांग की। रक्षामंत्री ने उन्हें समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह के पत्र के माध्यम से चकिया में वादकारियों की सुविधा के लिए एसीजेएम कोर्ट की स्थापना करने, सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान और कॉमर्स की उच्च शिक्षा की व्यवस्था करने, जिला संयुक्त चिकित्सालय में चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने, ब्लड बैंक स्थापित करने, नौगढ़ क्षेत्र में पर्यटन की सुविधाएं बहाल करने, नेवाजगंज पूर्वी और पश्चिमी लिफ्ट कैनाल की क्षमता बढ़ाने, सिंचाई की माइनरो को सुदृढ़ीकरण कराने, पीडीडीयू नगर से अहरौरा मार्ग का चौड़ीकरण कराने आदि मांगों से रक्षा मंत्री को अवगत कराया। रक्षामंत्री ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. प्रदीप मौर्य, ब्लाक प्रमुख शंभूनाथ यादव, सैयदराजा नगर पंचायत के चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें