पीडीडीयू नगर। अयोध्या में रामजन्म भूमि पर राम मंदिर के लिए भूमि पूजन की खुशी मेंदीपोत्सव मनाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य शिव शंकर पटेल न अपने मढिया स्थित आवास पर दीप जलाकर खुशियां मनाई। इस दौरान लोगों से खूब आतीशबाजी भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्षों की तपस्या के बाद राम जन्म भूमि निर्माण की घड़ी आई है। ऐसे में यह दिन सभी के लिए दीपावली से बढ़कर खुशियां देेने वाली है। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने वादों को पुरा कर रही है। पुराने से पुराने विवाद को लगातार समाप्त किया जा रहा है। पिछले वर्ष पांच अगस्त के दिन ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाया तो इस वर्ष राम जन्म भूमि का शिलान्यास किया। इस मौके पर संतोष जयसवाल, अनुराग मौर्या, बाबू सेठ,छन्नू पटेल, मनोज पटेल,सिनोद पटेल रहे।