पीडीडीयू नगर। एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार को धूम से मनाई गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन पड़ाव में अशोक के 108 पौधे रोपे गए। वहीं परमार कटरा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन पर डीआरएम पंकज सक्सेना ने पंडित जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पड़ाव : पं. दीनदयाल उपपाध्याय स्मृति उपवन में चंदौली और वाराणसी जिले के भाजपा नेताओं ने 63 फीट ऊंची पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्ध सुमन अर्पित किए। साथ ही अशोक के 104 पौधे रोपे। सुबह आठ बजे मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, भाजपा के चंदौली जिलाध्यक्ष अभिमन्यू सिंह, वाराणसी जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा और भदोही के जिलाध्यक्ष विद्याशंकर राय ने पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि एकात्म मानववाद से ही देश का विकास हो सकता है। अंकित जायसवाल ने गीत सुनाए। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित पुस्तक वितरित की गई। इस मौके पर पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी, सह प्रदेश प्रभारी सुनील ओझा, महिला आयोग सदस्य बीना चौबे, विधायक साधना सिंह, विधायक शुशील सिंह, विधायक अवधेश सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक रविन्द्र जायसवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य शिवशंकर सिंह पटेल, अनिल गुप्ता, पैक्स पेड के डायरेक्टर आरपी कुशवाहा, संजय पासवान रहे। संचालन अशोक चौरसिया ने किया। उधर, पीडीडीयू नगर के परमार कटरा में पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं जगह जगह हुई गोष्ठियों में पंडित जी के विचारों का प्रसार किया गया। यहां भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, सुनील विश्वकर्मा, भानू तिवारी, कुमार नंदजी रहे। मनोज जायसवाल के नेतृत्व में नई बस्ती आलू मिल में पंडित जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। काली महाल में सभासद जितेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में पंडित जी को याद किया गया। इस मौदे पर लोगों के बीच मिठाइयां बांटी गई। इस अवसर पर राशिद कमाल, जितेंद्र मिश्रा, उषा सैनी, मंजरी साह, हीरा लाल सैनी रहे। चतुुुर्भुजपुर में डॉ. प्रमोद कुमार के आवास पर जयंती समारोह में राजेश सैनी, सुरेन्द्र गुप्ता, राहुल गुप्ता, अजय पाठक, सूरज प्रजापति रहे। नियामताबाद : क्षेत्र के बौरी गांव में जनार्दन सिंह के आवास पर आयोजित जयंती समारोह में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रामकिशोर सिंह, अरुण सिंह, पप्पू सिंह, सतीश सिंह, प्रमोद सिंह, हीरा सिंह, विनोद सिंह, नरसिंह, पिंटू रहे। चहनियां : गांव में नागेंद्र सिंह के आवास पर समारोह में प्रभारी राजेश सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पपर बुद्धू लाल विशवकर्मा, गोपाल गुप्ता, आनंद सिंह, राधेश्याम मौर्य, धनंजय तिवारी, राजू सिंह, घनश्याम तिवारी, जयशंकर जायसवाल,शशिकला पांडेय,मनोज पांडेय, गुड्डू गिरी, संजय सेठ, दिनेश सोनकर ,राजू सोनकर, संजय मिश्र रहे। शहाबगंज : भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर संयोजक अरुण कुमार गुप्ता के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर विजय शंकर पांडेय, प्रेमनारायण सिंह, सत्यनारायण यादव, सुरेश साहनी, प्रकाश मौर्या, रिंकू विश्वकर्मा, शारदा मौर्या, तरुण सिंह, शिवकुमार गुप्ता, अशोक मौर्या, सुभाष श्रीवास्तव रहे। कंदवा : भाजपा बरहनी मण्डल के उपाध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में डेढ़गांवा, सुढ़ना, असना, तलासपुर और जलालपुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान धनवंतरी पांडेय, पवन, धर्मेन्द्र सिंह, धनजी उपाध्याय, बाचा सिंह, मनोज गुप्ता, उपेंद्र सिंह, संजय सिंह, राजू सिंह रहे। बबुरी संवाददाता अनुसार क्षेत्र के बडका गांव में आयोजित जयती समारोह में शंकर सिंह, इंदु प्रकाश, अशोक सिंह, अवनीश सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, योगेन्द्र प्रताप सिंह, ऋषभ सिंह, राकेश गोड़ रहे।