फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के साथ घूमने गए अधेड़ की मौत, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के छेमिया गांव निवासी रामराज यादव (55) की गांव के कुछ लोगों के साथ दर्शन कर घर लौटते समय रास्ते में बृहस्पतिवार को मौत हो गयी। देर शाम जब अधेड़ का शव घर पहुंचा तो परिवार वालों के होश उड़ गए। मृतक के छोटे भाई रामराज ने पुलिस को तहरीर देकर हादसे के जांच की मांग की है। वहीं पुलिस ने शव कोपोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। छेमिया गांव निवासी मृतक के भाई श्यामराज ने बताया कि रामराज 22 दिसंबर को गांव के कुछ लोगों के साथ गाड़ी से घूमने गया हुआ था। रामराज के साथ गए लोगों ने उसके परिवार वालों को बताया कि मकदूम शाह बाबा की मजार से दर्शन कर घर लौट रहे थे। इस दौरान एक स्थान पर सभी लोग रुके और गाड़ी के नीचे उतर गए। कुछ देर सभी लोग जब गाड़ी में बैठने लगे कि तभी रामराज भी गाड़ी में चढ़ने लगे। इस दौरान वह अचानक से सड़क पर गिर गए। उनके सिर में चोट लग गयी। साथ के लोगों ने उन्हें पास के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद साथ के लोग रामराज के शव को लेकर गांव पहुंचे तो उनके परिवार में कोहराम मच गया। उसके छोटे भाई श्यामराज ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस को देने के साथ ही थाने में इसकी जांच के लिए तहरीर दी है। मुगलसराय कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें