फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन गए हैं जानलेवा गड्ढे, नहीं हो रही मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्वाचल के सर्वाधिक व्यस्त राजमार्गों में शुमार सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर जगह जगह बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। जनपद को गाजीपुर से जोड़ने वाले 56 किमी लंबे राष्ट्रीय राममार्ग को फोरलेन करने की योजना अभी आरंभ नहीं हुई है। सड़क का करीब 24 किलोमीटर हिस्सा जनपद व बाकी हिस्सा गाजीपुर जिले में है। हालांकि सड़क के लिए एनएचएआई ने औपचारिकताएं पूरी कर प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेज दिया है। बावजूद इसके जिले में सड़क का निर्माण कार्य आरंभ नहीं हुआ है। वर्ष 2002 में तत्कालीन भाजपा सरकार में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री रहे राजनाथ सिंह ने सैयदराजा-जमानिया गाजीपर संपर्क मार्ग को राजमार्ग घोषित किया था। वर्तमान में गाजीपुर के बड़ेसर गांव से लेकर सैयदराजा तक करीब 30 किमी सड़क काफी बदहाल है। मार्ग पर जगह जगह बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। आए दिन उन गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल होते रहते हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मार्ग की हालत काफी खराब हो गई है। जिस पर आवागमन करना काफी कष्टदायक हो गया है। लेकिन अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें