फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चार दिन बाद मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलुआ थाना क्षेत्र के तीरगांवा सैदपुर पक्का पुल से गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का शव मंगलवार को चार दिन बाद गाजीपुर जिले के कटारिया धर्मपुर गांव के पास बरामद किया गया। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।सैदपुर थाना क्षेत्र के डेहरा कला खुर्द निवासी रिटायर्ड डॉ. जवाहर यादव के पुत्र प्रवीण कुमार(29) ने पारिवारिक कलह से ऊबकर शनिवार की दोपहर तीरगांवा-सैदपुर पक्के पुल से छलांग लगा दी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मारूफपुर पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने गोताखोरों की मदद से नदी में युवक की काफी तलाश की थी लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका था। मंगलवार को युवक का शव गाजीपुर जिले के करंडा थाने के कटरिया धर्मपुर गांव के पास गंगा किनारे उतराया मिला। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


तमंचा व कारतूस के साथ किशोर गिरफ्तार
पीडीडीयू नगर। धानापुर थाने की पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के हेतमपुर मंदिर के पास से एक किशोर को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया की किसी अपराधी की सूचना पर मंदिर के पास पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक किशोर पुलिस को जांच करते देख भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी मनीपट्टी निवासी मंजीत यादव (17) है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें