फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क किनारे मिला पिकअप चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी गांव के पास जीटी रोड किनारे बुधवार की रात पिकअप चालक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मढि़या गांव का रहने वाला था। क्षेत्र के डांडी गांव स्थित धर्मकांटा के पास शव मिलने की सूचना पर जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। मृतक की मढि़या गांव निवासी सुदामा शाह (60) के रूप में हुई। सुदामा पिकअप चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि वह बुधवार की शाम घर से पिकअप लेकर निकले थे। जलीलपुर चौकी प्रभारी अमित ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें