सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर कस्बा में शनिवार को डगरिया बाबा आश्रम के पास एक अज्ञात वृद्ध अचेत पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस वृद्ध की शिनाख्त में जुट गई है। दोपहर में चतुर्भुजपुर बाजार में एक वृद्ध अचेत अवस्था में पड़ा था। वृद्ध पिला कुर्ता और धोती पहने हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नई बाजार पुलिस चौकी प्रभारी विजय राज ने बताया कि संभवत वृद्ध भीख मांगता था। बताया जा रहा है कि अधिक गर्मी की वजह से मौत हुई है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि वृद्ध के पास तीन झोले मिले हैं। जिसमें फटे पुराने कपड़े थे। जेब से एक पर्ची मिली है। जिसपर फूलचंद गुप्ता पुत्र गया पता चंदौली लिखा था। संवाद