ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना में पीडीडीयू नगर के वार्ड नंबर तीन के पास नारायनपुर पंप कैनाल से निकली रजवाहा में शुक्रवार की सुबह अधेड़ का शव उतराया मिला। अलीनगर थाना के वार्ड नंबर तीन नईबस्ती के पास नारायनपुर पंप कैनाल से निकली रजवाहा में एक व्यक्ति का शव उतराया देख शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने बताया कि मार्चरी में रखवाया गया है। उसकी उम्र 45 साल के करीब बताई जाती है। संवाद