फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दोस्तों के साथ शराब पीने गया युवक का नहर में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली के जमुनीपुर बनवा गांव निवासी एक युवक का शव रविवार की सुबह नहर मे उतराया मिला। परिजनों के मुताबिक युवक शनिवार की शाम गांव के चार दोस्तों के साथ नई बाजार गया था। युवक की मौत सूचना पाते ही परिजन कोतवाली पहुंच गए। हत्या की आशंका जताई और हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बनवा गांव निवासी रामाज्ञा चौहान (24) पुत्र बुल्लू चौहान शनिवार को शाम गांव के ही चार युवकों के साथ नई बाजार गया था। पूरी रात वह घर नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात में रामाज्ञा के नहर में गिरने की बात पता चली। रविवार की भोर में परिजन नहर के पास गए तो देखा कि रामाज्ञा का शव लहूलुहान नहर में गिरा पड़ा था। परिवार वालों के होश उड़ गए। सूचना पाकर सदर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिजनों ने नकार दिया। परिजनों ने गांव के ही चार दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। परिजनों का कहना है कि आरोपी रामाज्ञा को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर नई बाजार शराब पीने के लिए ले गए थे। फोन करने पर आरोपियों ने रामाज्ञा का फोन स्विच ऑफ कर दिया। युवक के सिर में गंभीर चोट आशंका गहरा गई है। पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए तहरीर देने की बात कही। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में सदर कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला कि बाइक से जा रहे युवकों को भूसा लाद कर आ रहे पिकअप ने टक़्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दो युवक नहर में जा गिरे। पिकअप में सवार लोगों ने दूसरे युवक ऋषि को पानी से बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रामाज्ञा चौहान को नहीं निकाल पाए और वह नहर में डूब गया। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। परिजनों की तहरीर पर मामले में आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें