फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आठ दिन से गायब युवक का कुएं में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। थानाक्षेत्र के भदाहूं गांव के पास कुएं में रविवार को एक युवक का शव उतराया मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


खड़ान गांव निवासी काजू (22) 2 सितंबर से लापता था। । परिजन ढूंढ रहे थे लेकिन कोई पता नहीं चला। रविवार को भदाहूं गांव के बाहर शहीद गांव जाने वाले मार्ग से जगत विहीन कुएं में गंध आने लगी तो लोगो ने झांक कर देखा। उसमें एक शव उतराया हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त कराई गई। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त की। उसके बाद काजू के घर वालों को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। अक्सर घर का रास्ता भटक जाता था। उसकी इस आदत की वजह से ही घर वालों ने उसकी तलाश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें