चंदौली। कोतवाली क्षेत्र के धनऊर गांव में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति का पीपल के पेड़ में शव लटकता मिला। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वट सावित्री व्रत पर पूजा करने के लिए महिलाएं शिव मंदिर जा रहीं थीं तभी सामने पीपल के पेड़ से लटकता हुआ शव दिखाई दिया। जिससे महिलाएं भयभीत हो गई और शोर मचाने लगीं। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। शव पहचान सकलडीहा निवासी संजय तिवारी (43) के रूप में हुई। लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी । घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति का पीपल के पेड़ से लटकता शव मिला है। जिसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक संजय तिवारी की पत्नी का निधन तीन साल हो चुका है। उसके दो बेटे गोलू तिवारी, आशु तिवारी है।