सोनहन थाना क्षेत्र के बलुआ पिया गांव के समीप सड़क किनारे शनिवार की सुबह एक 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया युवती की कही अन्यत्र हत्या कर शव के यहां फेके जाने का मामला प्रतीत हो रहा है। थाना अध्यक्ष राकेश रोशन ने बताया कि युवती की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के पानापुर गांव की निवासिनी रूबी कुमारी के रूप में हुई है। बताया कि शुक्रवार की सुबह युवती के परिवार वालों की ओर से मोहनिया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें एक युवक द्वारा उसे भगाये जाने की बात लिखी हुई है। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया गया है। कहा कि हत्या किस प्रकार हुई है इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पायेगी।