फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का शव रखकर किया रास्ता जाम

विज्ञापन
बबुरी के गौड़िहार में सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
बबुरी। थाना क्षेत्र के गौड़ीहार बाजार के पास शुक्रवार को विवाहिता का शव रखकर परिजनों और ग्रामीणों ने चकिया-पीडीडीयू नगर मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। वह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी और एसडीएम चकिया ने जांच किए जाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। थाना क्षेत्र के भागू पुर गांव निवासी शंकर राम की पुत्री सोनी (28) की शादी 2012 में चकिया कोतवाली क्षेत्र के कौड़िहार गांव निवासी सुजीत के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार की भोर में सोनी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में पंखे के सहारे फंदे से लटकता हुआ मिला था। घटना के बाद परिजनों ने पति, देवर और ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। परिवार वालों का आरोप था कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। नाराजपरिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ गौड़ीहार गांव के समीप शव रखकर चकिया-पीडीडीयू नगर मार्ग जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर क्षेत्राधिकारी चकिया जगत कनौजिया समेत बबुरी थाना अध्यक्ष एनएन सिंह, चकिया कोतवाल रहमतुल्लाह खान, शहाबगंज थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीएम चकिया सीपू गिरी व एडिशनल ऑपरेशन एसपी वीरेंद्र कुमार यादव ने भी पहुंच कर लोगों को शांत कराया। तब जाकर लोगों ने जाम समाप्त किया। एसडीएम चकिया सीपू गिरी ने बताया कि परिवार वालों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें