फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एक साथ पहुंचा तीन दोस्तों का शव, चीख पुकार से दहल उठा मुहल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के शाहकुटी स्थित मलिन बस्ती में रहने वाले तीन दोस्तों की गंगा नदी में डूबने की मौत हो गई थी। मंगलवार की रात बनारस में पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही तीनों का शव घर पहुंचा तो चीख पुकार से मुहल्ला दहल उठा। एक साथ तीन मौतों ने लोगों को हिला कर रख दिया था। आवश्यक प्रकिया के बाद साहिल के शव को परिवार वालों ने कसाब महाल स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया। वहीं लकी और सनी का पड़ाव स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। वहां दो दोस्तों की चिताएं एक साथ जलीं। बुधवार को बस्ती में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पीडीडीयू नगर स्थित शाहकुटी के मलिन बस्ती निवासी साहिल (22), सनी(17), लकी (16), सीटू (18), रितेश (18) अपने- अपने घरों से सोमवार की रात दो बजे के करीब वाराणसी के रानीघाट पर पहुंचे। कुछ देर मौज मस्ती के बाद साहिल, लकी और सनी नहाने लगे। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से तीनों की मौत हो गई। वहीं रितेश और सीटू घाट पर ही बैठे थे जिससे दोनों बच गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तीनों शवों को नदी से बाहर निकाला। मंगलवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। देर शाम लगभग सात बजे तीन शव बस्ती में पहुंचे तो वहां लोगों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हर किसी की आंखें नम थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें