फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: चित्रकला, निबंध और भाषण में बेटियों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत बृहस्पतिवार को चकिया के आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में स्लोगन, पोस्टर, निबंध और भाषण प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। इसमें पुजिता पांडेय ने चित्रकला में, सृष्टि मौर्या ने निबंध और आकांक्षा कुमार ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। जिला विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. कृष्ण मुरारी सिंह ने कहा लोकतंत्र में सभी को मतदान करना चाहिए। मतदान हमारा नैतिक कर्तव्य है। मतदान करते समय वह किसी प्रकार के दबाव में न रहें। मुख्य अतिथि के जिला विद्यालय निरीक्षक जय प्रकाश ने कहा कि जो लोग 18 वर्ष हो चुके हैं, वह मतदान करने का अधिकार रखते हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य डॉ. नागेन्द्र कुमार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें