फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि: 94 हजार किसानों का नहीं मिल रहा डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत तहसील के 94 हजार लाभार्थी किसान खातेदारों का डाटा नहीं मिल रहा है। मंगलवार को एसडीएम मनोज पाठक और तहसीलदार सतीश कुमार ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर डाटा फिडिंग व सत्यापन का कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में 319 गांव हैं जिनमें 122 गांव के 94 हजार किसान खातेदारों का राजस्व विभाग के पास डाटा मिल नहीं रहा है। कई ऐसे खातेदार हैं जो तहसील क्षेत्र के निवासी नही है लेकिन पीएम किसान सम्मान निधि के लिए आवेदन कर दिया है। वहीं कई ऐसे आवेदनकर्ता भी हैं जिन्होंने कई बार आवेदन किया है। इन सभी खातेदारों का सत्यापन कर डाटा फिडिंग का कार्य कृषि विभाग को दिया गया था लेकिन उनके द्वारा सत्यापन कार्य पूरा नहीं हो पाया। इस कारण डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने राजस्व विभाग के माध्यम से जांच शुरू करा दी है। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि 122 गांव के 94 हजार खातेदारों का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें