फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर मनाया धिक्कार दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। श्रमिकों की मौत और मजदूरों के कार्य करने के घंटो को बढ़ाए जाने के विरोध में भाकपा माले की ओर से शनिवार को धिक्कार व काला दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया । इस अवसर पर संगठन के राज्य स्थायी समिति सदस्य व चंदौली जिला सचिव अनिल पासवान ने मजदूरों के काम के घंटे मौजूदा आठ से बढ़ा कर 12 घंटे करने के उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले की निंदा की। उन्होंने विशाखापत्तनम गैस रिसाव में जनहानि, औरंगाबाद में रेल पटरी पर मजदूरों की मौत समेत लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों की हो रही मौतों पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि यूपी में श्रमिक कानूनों को तीन साल तक स्थगित करने के बाद कोरोना संकट की आड़ में मेहनतकश वर्ग पर योगी सरकार का एक और बड़ा हमला है। इस दौरान सुनील खरवार, मंजू देवी ,चंद्रशेखर पासवान मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें