नौगढ़। वन विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने नौ सूत्री मांगों के समर्थन में सोमवार को जयमोहनी रेंज कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान कर्मियों ने वन विभाग के खिलाफ के खूब नारेबाजी की। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी विनियमितीकरण, वरिष्ठता सूची, कैश बुक आइटम संख्या, वर्दी-बिल्ला, समान कार्य समान वेतन के सापेक्ष अठारह हजार रुपये देने सहित अन्य मांगों के समर्थन में जयमोंहनी रेंज कार्यालय के समक्ष धरना की शुरूआत की। संघ के जिलाध्यक्ष भोरिक यादव ने कहा कि हर बार आश्वासन दिया जाता है। संगठन के सलाहकार राम रतन चौहान ने कहा कि डीएफओ रामनगर ने इस महीने के अंत तक उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। मौके पर पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने सीनियारिटी लिस्ट के लिए एक हफ्ते की मोहलत देने को कहा लेकिन कर्मचारी नेता सहमत नहीं हुए। जिला संरक्षक रमाशंकर सिंह यादव ने कहा कि दस जुलाई तक मांगें पूरी नहीं की गईं तो सभी रेंज कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर कामता सिंह, रामखेलावन, सीमा कुमारी, मंजू देवी, उषा देवी, चंद्रभूषण यादव, शिवकुमार विश्वकर्मा, असलम, रामलाल, जयप्रकाश, मुंशी यादव, जिलाजीत, बहादुर, मस्तु, शांता आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष जयश्री ने किया।