फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सिलिंडर में लगी आग, छत से कूदे दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। नगर पंचायत के राजीव नगर में सोमवार की रात सिलिंडर लीक होने से घर में आग लग गई। जान बचाने के लिए घर में मौजूद विजय और अजय छत से कूद गए, जिससे दोनों घायल हो गए। आसपास लोगों ने पुलिस को सूचित किया और आग बुझाने में जुट गए। मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह और सीओ राजेश सिंह भी पहुंच गए। इस बीच लोगों ने आग पर काबू पा लिया। कमालपुर गांव निवासी अजय अग्रहरि की चंदौली पुरानी बाजार में बर्तन की दुकान है। वह राजीव नगर में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की रात खाना बनाते वक्त गैस सिलिंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटों से घिरता देख मौके अजय और उनका भाई विजय छत से कूद गए, जिससे दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें