फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: हाइड्रा की चपेट में आने से हुई थी साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना के जफरपुर चौकी अंतर्गत रंगौली गांव निवासी मजदूर हीरालाल पाल (50) की मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया है। परिवार वाले मुआवजा की बात पर अड़ गए। पुलिस के मुआवजा देने का आश्वासन देने पर परिवार वाले माने और शव का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर जीवधिपुर के समीप शनिवार की देर रात हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार हीरालाल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के रंगौली गांव निवासी हीरालाल पाल औद्योगिक क्षेत्र के फेज वन में एक आटा कंपनी में मजदूरी करते थे। शनिवार की शाम वे साइकिल से कटरिया स्थित फैक्टरी पर जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर जीवधिपुर गांव के समीप पीछे से आ रही हाइड्रा ने टक्कर मार दी। इससे हीरालाल गंभीर रूप से जख्मी हाे गए। घटना के बाद वाहन चालक वाहन छोड़ कर भाग गया।
ग्रामीणों और जफरपुर चौकी पुलिस ने घायल मजदूर को रामनगर स्थित चिकित्सालय पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेने लगी। इसी बीच मौके पर पहुंचे हीरालाल के छोटे भाई मोती पाल,और सपा नेता जय यादव सहित अन्य ग्रामीण मुआवजा की मांग पर अड़ गए। चेतावनी दी कि मुआवजा मिले बिना शव को को कब्जे में नहीं लेने दिया जाएगा। इसके बाद चौकी प्रभारी जावेद सिद्दीकी ने मध्यस्थता करते हुए हाइड्रा के मालिक से वार्ता की। हाइड्रा मालिक ने पांच लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया। वहीं 66 हजार रुपये तुरंत मोतीलाल के एकाउंट में भेजा। इसके बाद वे लोग शांत हुए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक की चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी प्रिया की शादी हो चुकी है। तीन बच्चियां प्रीति 16 वर्ष, प्रतिज्ञा 14, प्रतिमा 11 वर्ष की शादी होनी है। इस संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय ने कहा कि सड़क दुर्घटना में मजदूर की मौत हुई थी। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें