पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन सोमवार को कार्यकर्ताओं ने जिले भर में धूमधाम से मनाया। कहीं केट काटा गया तो कहीं मिठाई बांटी गई। कई जगह कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण और रक्तदान भी किया। पीडीडीयू नगर स्थित सपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के नेतृत्व में लाल बहादुर शास्त्री पार्क में पौधरोपण किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जन्मस्थली सेवा न्यास की ओर से सेंट्रल कॉलोनी में पौधरोपण किया गया। नियामताबाद के बिलारीडीह महेवा गांव में भारतीय समाजवादी संस्कृति परिसर ने अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। चकिया के गांधी पार्क अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा। इस मौके पर मुश्ताक अहमद खान, सुधाकर कुशवाहा, अजय गुप्ता, बब्बन यादव, सुदामा यादव आदि उपस्थित रहे। इसी तरह समाजवादी शिक्षक सभा ने अलीनगर स्थित कैंप कार्यालय पर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। वहीं, पं. पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल के रक्त कोष में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। सीएमएस डॉ. सत्य प्रकाश ने इसका शुभारंभ किया। इसी तरह रक्तवीर सेवा संस्थान की ओर से पचफेडवा में आयोजित शिविर में रक्तदान किया। इस मौके पर चंद्रशेखर यादव, हाजी परवेज अहमद जोखू, तस्लीम अंसारी, विवेक यादव आदि थे।