चंदौली। बदलते मौसम के बाद इसका असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। पं. कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल की बाल ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रोज 150 मरीज आ रहे हैं। मौसम बदलने के कारण बच्चों में खासी-सर्दी, बुखार आदि की समस्या होती है। पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि बच्चों के शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता कम होती है, ऐसे में वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। जब बच्चे बीमार होते हैं, तो परिजन को ही ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। आज आपको इस लेख में बताने जा रहे है कि बदलते मौसम में आप अपने बच्चों का ख्याल कैसे रखें।अक्सर बच्चे कम पानी पीते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बच्चों को पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं। आप उन्हें खाने में फल और पत्तिदार सब्जियां दें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और वे बीमार होने से बच सकते हैं।कहा कि बच्चे की इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने के कारण सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। ऐसे में उन्हें ठंडी चिजों से दूर रखने की कोशिश करें। बच्चों के खाने में अंडे, नट्स आदि को शामिल करें। इससे उनका इम्युनिटी सिस्टम बूस्ट होगा।