फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की शाखा पर उमड़ी भीड़, कोविड प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
धानापुर। कस्बा स्थित यूनियन बैंक की शाखा पर बुधवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोग धक्का-मुक्की करते हुए बैंक की सीढ़ी पर आगे बढ़ रहे थे। ऐसे में कोरोना के तीसरे संक्रमण ओमिक्रान वैरिएंट के बढ़ते खतरे पर ब्रेक लगने पर सवालिया निशान लगा हुआ है। बैंक की शाखा पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी भी नदारद रहे। बैंक के बाहर लगी सुरक्षाकर्मियों की कुर्सियां खाली पड़ी थीं। उपभोक्ताओ ने कहा कि पुलिस सुरक्षा के अभाव में शाखा पर अव्यवस्था फैली हुई है। ऐसे में बैंक की शाखा पर उमड़ने वाली भीड़ पर नियंत्रण कैसे लगेगा। पुलिकर्मियों के न रहने से बैंक की सुरक्षा भी सवालो के घेरे में है। बैंक कर्मियों के अनुसार मात्र एक होमगाड़ॱर का जवान ड्यूटी पर था। वह भी अकेला होने की वजह से भीड़ को रोकने व एक दूसरे से दूरी बनाने में असमर्थ रहा। इस संबंध मे शाखा प्रबंधक मंधाता उपाध्याय ने कहा कि उपभोक्ताओ की भीड़ बढ़ी है। वे केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से मिलने वाली धनराशि का पता करने या उसे निकालने आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें