कंदवा। क्षेत्र के बरहनी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप स्थित एक पंपिंग सेट के पास रविवार की शाम एक मृत कौवा मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गयी। मृत कौवे को देख लोग वर्ल्ड फ्लू को लेकर सशंकित हो उठे। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बरहनी गांव निवासी किसान अजीत सिंह का पंपिग सेट व बगीचा है। वहां कुछ मजदूर धान की मडाई कर रहे थे ।तभी एक आम के पेड़ से कौवा नीचे गिरा। जमीन पर गिरने के बाद देखते ही देखते तड़प कर दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पास बस्ती के लोग भी पहुंच गए। मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। कौआ के मौत के पीछे तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि कड़ाके की ठंडी के चलते उसकी मौत हुई है। वहीं बर्ड फ्लू की आशंका से भी लोग भयभीत रहे। वहीं इसके बारे में पशुपालन और वन विभाग को इसकी जानकारी तक नहीं है।