फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कृभको केंद्र मुहम्मदाबाद में हुआ फसल संगोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद स्थित कृषक सेवा भारती केंद्र कृभको परिसर में रविवार को फसल संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से रसायनिक उर्वरक से बचने की जानकारी देते हुए जैविक खेती किए जाने पर बल दिया। मुख्य अतिथि सहकारी समिति सहदुल्लापुर के अध्यक्ष मंगला सिंह ने मिट्टी की उर्वरा शक्ति बचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरक के बेतहाशा उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति नष्ट होती जा रही है। उन्होंने समय-समय पर मृदा परीक्षण कराने और कृषि विशेषज्ञों की राय लेकर आवश्यकतानुसार संतुलित मात्रा में उर्वरक का उपयोग किए जाने की जानकारी दी। कृभको केंद्र प्रभारी रमेश चंद्र शुक्ला ने जैविक उर्वरक से होने वाले लाभ की विस्तार से जानकारी देते हुए फसल प्रबंधन के उपाय सुझाये। जैविक तरल उर्वरक के प्रयोग के तौर तरिके सहित कृभको कंपोस्ट उर्वरक के उपयोग को लेकर किसानों को प्रेरित किया। कृषि विशेषज्ञ कपिल देव सिंह ने खरीद की प्रमुख फसल गेहूं, सहित दलहन तिलहन व हरी सब्जी की खेती करने के प्रबंधन की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर रामप्यारे शुक्ला, नित्यानंद, मनोज, तेजबली, संजय यादव सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें