फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी पानी से सब्जी और आम की फसल बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। आंधी पानी से सब्जी और आम की फसल को भी काफी क्षति पहुंची है। किसानों का कहना है कि एक तो सब्जी के दाम काफी कम मिल रहे हैं। उसे किसी तरह बेचकर लागत निकाली जा रही थी इसी में बारिश में उम्मीद पर पानी फेर दिया। बारिश से पूरी सब्जी और आम की फसल बर्बाद हो गई है। अब लाग निकलना भी मुश्किल हो गया है। तिलौरी गांव के जय हिंद मौर्य का कहना है की रविवार की शाम अचानक आंधी पानी के कारण सब्जी की खेती खेत में पानी लगने से सब्जी सड़ने के कगार पर पहुंच चुकी है। जिससे नुकसान होने से आर्थिक क्षति हुई है। इमिलिया गांव के मंगला प्रसाद राय का कहना है कि भारी तूफान के टिनशेड के उड़ने से उसमें रखा भूसा व गेहूं भीग जाने से नुकसान हुआ है। वार्ड नंबर चार के विनीत मौर्य कहते हैँ कि लगभग डेढ़ बीघा में सब्जी की खेती की गई थी जिसमें पानी लगने के कारण भिंडी नेनुआ सहित अन्य सब्जियों को नुकसान पहुंचा है जिस पर आर्थिक क्षति की हानि हुई है हिनौती उत्तरी के जितेंद्र सिंह का कहना है कि रविवार की शाम तेज आंधी तूफान के कारण आम के बगीचे से आम टूट कर गिर जाने से आम के फल का लोगों को रसपान करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें