फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से सात कंप्यूटर चोरी

Tue, 22 Dec 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा के रोशनदान को तोड़कर चोरों ने रविवार की रात बैंक में लगे सात कंप्यूटर और एक स्कैनर पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


चोरों ने बैंक में लगे एटीएम और लाकर को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। शाखा प्रबंधक ने सोमवार की सुबह चोरी की तहरीर बलुआ थाने में दे दी।

 सूचना के बाद सकलडीहा सीओ श्यामदेव व थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश दुबे के साथ पहुंची फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने नमूने इकट्ठा किए। 


रविवार की रात चोरों ने रामगढ़ स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा की दीवार में तीन जगहों पर नकब लगाने की कोशिश की। जब दीवार नहीं टूटी तो चोरों ने रोशनदान को तोड़ दिया और बैंक से सटे अंबिका सिंह के मकान की बांस की सीढ़ी उठाकर उसी के सहारे बैंक में घुस गए।
विज्ञापन


चोरों ने बैंक में लगे सात कंप्यूटर व एक स्कैनर पर हाथ साफ कर दिया। साथ ही बैंक के लाकर और बैंक शाखा में लगी एटीएम को भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

शाखा प्रबंधक रवींद्र कुमार सिंह लाकर व एटीम न टूटने से लाकर व एटीएम में रखा पैसा सुरक्षित बच गया। एटीएम में दस लाख रुपये मौजूद थे। सोमवार की सुबह मकान मालिक प्रभुनारायण सिंह ने रोशनदान टूटा देखा तो मोबाइल के जरिए इसकी सूचना शाखा प्रबंधक रवींद्र कुमार सिंह को दी।

शाखा प्रबंधक की सूचना के बाद सीओ सकलडीहा श्यामदेव व बलुआ थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश दूबे घटनास्थल पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया।

सीओ सकलडीहा श्यामदेव का कहना है कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। डाग स्क्वाड और क्राइम ब्रांच की टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई जाएगी।     
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें