केरोसिन की जांच करने पहुंची पूर्ति निरीक्षक
क्षेत्र के नाथूपुर गांव के लोगों ने रविवार की रात कालाबाजारी के लिए जा रहे पांच ड्रम केरोसिन को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने केरोसिन और पिकअप को पकड़ कर जलीलपुर पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। सोमवार को पहुंची पूर्ति निरीक्षक ने मामले की जांच की और बरामद तेल को बहादुरपुर गांव कोटेदार की सुपुर्दगी में दे दिया। बताया कि इसकी पूरी जांच की जाएगी और रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फरवरी माह से नाथुपुर गांव निलंबित चल रहा है। ग्रामीणों को बांटने के लिए आए तेल का वितरण न किए जाने की शिकायत की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई थी। इस बीच दबंग कोटेदार रविवार की देर रात पिकअप पर पांच बड़े ड्रम में तेल कहीं भेजने लगा। जैसे ही इसकी खबर ग्रामीणों को लगी, वे पीछे लग गए और गांव के बाहर निकलते ही पिकअप को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पिकअप और तेल को जलीलपुर पुलिस चौकी ले आए और पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। ग्रामीणों ने चौकी में कोटेदार के खिलाफ नामजद तहरीर भी दी। सोमवार को दोपहर में मौके पर पहुंची पूर्ति निरीक्षक अंजू कुमारी ने बरामद ड्रमों की जांच की। बताया कि 170 लीटर केरोसिन बरामद हुआ है। बताया कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। तहरीर देने वालों में रहमान, अब्दुल समद, देवनाथ आदि रहे।
मुहम्मद आजम, बाबू आदि रहे।