फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने फूंकी रिहायशी झोपड़ी

Sat, 13 Dec 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना क्षेत्र के डिहवां गांव के एक परचून की दूकान से सटे मड़ईनुमा घर में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। जिसमें हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीडि़त ने घटना की तहरीर अलीनगर पुलिस को दी है।  डिहवां गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद की परचून की दूकान है। दूकान के पास ही झोपड़ी लगाकर उसमें अपना दुपहिया वाहन व अन्य सामान रखता था। रात में दूकान बंद कर घर चला जाता था। बताते हैं कि गुरुवार की रात आराजक तत्वों ने राजेन्द्र की झोपड़ी में आग लगा दी। सुबह जब राजेन्द्र दूकान खोलने पहुंचा तो देखा कि उसकी झोपड़ी जल गई है। जिसमें रखे कपड़े, बिस्तर व दुपहिया वाहन समेत अन्य सामान जल गए। घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें