चंदौली। एसपी संतोष सिंह ने पीआरवी वैन में धानापुर क्षेत्र में तैनात हेड कास्टेबल विजय नारायन सिंह को सोमवार को लाइन हाजिर कर दिया। कुछ लोगों ने एसपी से आरोप लगाया था कि कांस्टेबल ने एक व्यक्ति के साथ अभद्र व्यवहार किया था। जांच में आरोप पुष्ट होने के बाद एसपी ने हेड कांस्टेबल विजय नारायन सिंह को वीआरवी टीम से लाइन हाजिर कर दिया।