फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगठित गिरोह की मदद से पास हो रहे दो ट्रक सीज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। हाइवे पर बालू लदे ट्रकों को वन चौकी पर राजस्व जमा कराए बगैर पास कराने वाले गिरोह पूरी तरह से सक्रिय हैं। डीएम और एसपी की छापेमारी के बाद भी अवैध ढंग से ट्रकों को पास कराने का खेल जारी है। बुधवार को लोकेशन देने वालों की मदद से बगैर शुल्क जमा कराए अलीनगर की ओर जा रहे दो बालू लदे ट्रकों को वन कर्मियों ने झांसी के समीप कब्जे में ले लिया। वन कर्मियों राजस्व नहीं जमा करने वाले दोनों ट्रकों को सीज करके सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है। वहीं पुलिस भी मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वन दरोगा सीएन त्रिपाठी ने बालू लदे ट्रकों को पास कराने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि पहले तो वन विभाग ने ट्रकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया बाद में उन्हें छुड़ाने के लिए भी जुगाड़ में लग गए लेकिन मामला बिगड़ता देख वन विभाग के अधिकारियों ने तहरीर दे दी।
विज्ञापन

सैयदराजा स्थित वन चौकी पर रोजाना वन संपदा लदे वाहनों से लाखों रुपये राजस्व के रुप में जमा कराया जाता है। लेकिन कुछ संगठित लोगों और वन कर्मियों की मिली भगत से यहां बालू लदे ट्रकों को बिना राजस्व जमा कराए ही पास कराया जा रहा है। जिला प्रशासन के सख्ती दिखाई मगर खेल अभी चल रहा है। बुधवार की सुबह आजमगढ़ निवासी चालक रितेश यादव और सुभाष यादव अपनी ट्रकों (यूपी 50 बीटी 3153, यूपी 50 बीटी 41414) में बिहार से बालू भरकर चंदाली की ओर आ रहे थे। लेकिन दोनों चालक सैयदराजा वन चौकी पर राजस्व जमा कराने के बजाय लोकेशन देने वालों की मदद से बैरियर को पार करते हुए अलीनगर की ओर रवाना हो गए। वहीं चौकी के कुछ दूर तैनात वन दरोगा सीएन त्रिपाठी ने अपने हमराहियों के साथ भाग रहे ट्रकों का पीछा कर लिया। वनकर्मियों ने दोनों ट्रकों को झांसी गांव के समीप अपने कब्जे में ले लिया और सदर कोतवाली ले आए। जहां ट्रकों को सीज करके सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया तथा अज्ञात लोगों के खिलाफ वाहन पास कराने का आरोप लगा लिखित तहरीर दी। पुलिस भी मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वन दरोगा सीएन त्रिपाठी ने बताया कि वन चौकी पर राजस्व जमा नहीं करने और बैरियर से भागने के चलते दोनों ट्रकों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें