फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ और सैयदराजा पुलिस ने पकड़ी 12 कुंतल गांजा की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सैयदराजा। लखनऊ एसटीएफ और सैयदराजा पुलिस ने मंगलवार की देर रात एनएच दो पर भगवानपुर के समीप से तस्करी कर ले जाए जा रहे 12 कुंतल चालीस किलो गांजा की खेप बरामद की। गांजा उड़ीसा से वाराणसी ले जाया जा रहा था। इस दौरान तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जबकि ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ के अनुसार बरामद माल की कीमत बाजार में तीन करोड़ 40 लाख रुपये है।
विज्ञापन

लखनऊ एसटीएफ को सूचना मिली कि उड़ीसा से कुछ लोग े ट्रक पर गांजा लादकर वाराणसी जाने वाले हैं। इस सूचना पर लखनऊ एसटीएफ की टीम मंगलवार की देर रात सैयदराजा पहुंची। सैयदराजा थाना पुलिस को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर भगवानपुर के समीप बिहार की तरफ से आने वाले वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। आधी रात के वक्त बिहार से एक ट्रक आता दिखा। रोक कर उसकी जांच की गई तो उसमें ड्रम लदा हुआ था। ड्रम के पीछे बोरियां रखी थी। बोरियों की जांच की गई तो उसमें गांजा रखा हुआ था। ट्रक और चालक सहित दो को पकड़ कर थाने ले आई। यहां जांच करने पर ट्रक पर कुल 40 बोरियां लदी मिली। वजन करने पर 12 कुंतल 40 किलो मिला। पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम आसफि निवासी मैनाट्ठेल मुरादाबाद और दूसरे ने नाम सफीक निवासी जोया डिडौली अमरोहा बताया। लखनऊ एसटीएफ इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि बरामद माल की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में तीन करोड़ चालीस लाख रुपये है।आरोपेियों ने बताया कि उड़ीसा से गांजा तस्करी कर वाराणसी में रोहनियां निवासी राकेश कुमार के पास ले जा रहा था। गिरफ्तारी टीम में एसटीएफ एसआई शिवनेत्र सिंह, कांस्टेबल अमित, सुधीर सिंह, असलम, सैयदराजा थानाध्यक्ष एसपिी सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें