फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वाहन चोरों सहित 14 बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मुगलसराय। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात सूचना पर कूंडा खुर्द स्थित यादव चौराहे से पांच युवकों को चोरी की चार बाइकों के साथ पकड़ लिया। उनके निशानदेही पर दस और चोरी की बाइकें बरामद हईं। बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने पर टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया गया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को मुगलसराय कोतवाली में प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया पकड़े गए पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। सोमवार की रात लगभग 11 बजे सूचना मिली कि कुंडा खुर्द गांव के पास से कुछ युवक चोरी की बाइक लेकर भागने की फिराक में हैं। कोतवाल शिवानंद मिश्रा ने टीम के साथ गांव के पास यादव चौराहे पर घेरेबंदी कर दी। इस दौरान युवक बाइकें लेकर वहां से गुुजरे तभी आशंका पर पुलिस ने पांचों युवकों पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि सभी बाइकें चोरी की है। मौके से पुलिस ने इनके पास से चार बाइकें बरामद की। कोतवाली लाकर पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दस अन्य बाइकें भी बरामद कर ली। पकड़े युवकों की पहचान आनंद चौहान निवासी सुभाष नगर मुगलसराय, रोहित कुमार निवासी हिंगुतरगढ़ धानापुर, सिद्धार्थ गुप्ता निवासी चालीस फीट रोड मुगलसराय, दिनेश सोनकर निवासी गिधौली मुगलसराय जिला चंदौली, गौतम सोनकर निवासी करवंधिया सासाराम बिहार के तौर पर हुुई। एसपी ने बताया कि चंदौली के विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी कर बिहार के भभुआ और रोहतास क्षेत्र में चार से पांच हजार रुपये में बेच देते थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली शिवानंद मिश्रा, एसआई धीरेन्द्र सिंह, मनोज कुमार पांडेय, शिवाकांत पांडेय, कांसटेबल प्रवीण तिवारी, शैलेन्द्र उपाध्याय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें