फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हाथ खाली, नहीं ढूंढ पाई हत्या का मोटिव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। रेलवे के यार्ड स्थित मालगोदाम में प्राईवेट कंपनी के टेक्निकल हेड सपन डे की दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। सोमवार को कोतवाली पुलिस लेकर क्राइम ब्रांच की टीम हत्या में शामिल संभावित लोगों को उठाकर दिनभर पूछताछ करती रही। सूत्रों की मानें तो पुलिस अभी तक टेक्निकल हेड की हत्या का कारण तक नहीं खोज पाई है।
पश्चिम बंगाल प्रांत के कोलकाता निवासी सपन डे टुआमैन कंपनी में बतौर टेक्निकल हेड कार्यरत था। कंपनी की ओर से उसे कार्य के लिए मुगलसराय भेजा गया था। शनिवार को नगर के मालगोदाम स्थित प्राइवेट कंपनी के कार्यालय में कार्य के दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से यह सवाल उठने लगा है कि उसकी हत्या क्यों की गई। । रेलवे आरफीएफ कालोनी के नजदीक दिन दहाड़े हुई हत्या के बाद से सभी लोग दहशत में है। सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मालगोदाम में लगेंगे सीसी कैमरे
मुगलसराय (ब्यूरो)। रेलवे यार्ड स्थित मालगोदाम क्षेत्र में सनसनी खेज हत्या के बाद से आरपीएफ ने भी अपनी चौकसी बढ़ाने का निर्णय लिया है। सीनियर कमांडेंट आरपीएफ आशीष मिश्रा ने बताया कि मालगोदाम क्षेत्र में आरपीएफ कर्मियों की ड्यूटी बढ़ाए जाने के साथ ही मानीटरिंग के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन


मुगलसराय कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
मुगलसराय (ब्यूरो)। कोई बड़ा अपराधी पकड़ाए या फिर अन्य कोई गुडवर्क हो तो इसे अपने थाना क्षेत्र में खुलासा कर पुलिस में इसका श्रेय लूटने की होड़ मची रहती है। वहीं दूसरी तरफ कोई घटना हो जाए और मामला दो थाना क्षेत्रों के बीच होता है तो सीमा विवाद की पंचायत शुरू हो जाती है। ऐसा ही हुआ शनिवार को मालगोदाम में हत्या के बाद सीमा विवाद के चलते अधिकारियों ने इसे अलीनगर थाना क्षेत्र का मामला बताया। बाद में सीमा विवाद स्पष्ट होने पर मुकदमा मुगलसराय कोतवाली में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें