फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाईको की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव के समीप दुलहिया दाई मंदिर के पास गुरुवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार रामप्यारे बिंद (28) की मौके पर ही मौत हो गई। राम प्यारे हेलमेट पहने हुए था। रामप्यारे मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र के बेलहर गांव का निवासी था। वहीं इस दुर्घटना में कोतवाली क्षेत्र के पिपरियां गांव निवासी रिंकू(18) गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रामप्यारे की ससुराल नगर पंचायत चकिया के इंदिरा नगर में है। वह ससुराल से वापस अपने घर लौट रहा था। दुलहिया दाई मंदिर के पास रामप्यारे की बाईक और रिंकू की बाईक में जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें