फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात चोरों ने चार दुकानों को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में शुक्रवार की रात चोरों ने चार दुुकानों का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों रुपये मूल्य के सामान उठा ले गए। मारूफपुर निवासी फखरे आलम की बाजार मेें बैटरी की दुकान है। चोर शुक्रवार की रात दुकान का ताला तोड़कर घुस गए। खटर-पटर की आवाज सुनकर जब फकरे आलम नीचे आए तो चोरों को देखकर शोर मचाने लगे। इस दौरान चोरों ने पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद भाग निकले। बाद में जुटे ग्रामीणों ने दुकानदार को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं टांडा कलां स्थित राम अवतार गुप्ता लैपटॉप की दुकान का ताला तोड़कर उसमें से लैपटॉप, सीपीयू अन्य उपकरण उठा ले गए। टांडा कला में ही कैलाश निषाद के मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे हजारों रुपए मूल्य के मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। बलुआ थाना क्षेत्र के ही हरधन जुड़ा गांव निवासी उमेश कुमार यादव के दुकान में भी रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखा 12 हजार नगदी, दो लैपटॉप, दो मोबाइल, बैटरी, चार्जर सहित अन्य सामान चुरा ले गए। वही दुकान संचालक ने चोरी की घटना की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें