फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 पशु बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर पशु तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार की देर रात कोतवाली पुलिस ने तीन वाहनों से 31 पड़वा और 18 भैंसे बरामद की। साथ पांच पशु तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उप निरीक्षक शिवाकांत पांडेय और प्रमोद कुमार सिंह हमराहियों के साथ नगर के सपा कार्यालय के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच चंदौली की ओर से दो पिकअप तेजी से आती दिखीं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर तलाशी ली तो दोनों से 31 पड़वा बरामद हुए। पुलिस वाहनों को कोतवाली ले आई। यहां पशुओं को मुक्त कराकर पशुपालकों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, पकड़े गए तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा सुभाष पार्क के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक टाटा 407 वाहन से 18 भैंसे बरामद कीं। इनको भी वाहन में रस्सी से बांधकर भरा गया था। गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे पशुओं को गोलगड्डा वाराणसी पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्करों में अहरौरा निवासी शहनवाज, वाराणसी निवासी गोविंद चौहान, राजू कुरैशी, पप्पू राम और अदलहाट निवासी वसीम कुरैशी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें