फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवरों के शिकार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव सुनील चौधरी के निर्देश पर काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के विभिन्न रेंजो में वन क्षेत्र अधिकारियों की गश्त जारी है। प्रभागीय वन अधिकारी रामनगर मनोज खरे के निर्देश पर बुधवार को जंगली जानवरों के शिकार करने वालों एक दर्जन से अधिक अज्ञात शिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही डीएफओ ने वनकर्मियों के साथ जंगल के कई हिस्सों में गश्त किया और अधीनस्थों को चेतावनी दी कि अगर आरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमण, वृक्षों का कटान और वन में रहने वाले जानवरों का शिकार हुआ तो संबंधित वनरक्षक और वन दरोगा के विरुद्ध भी कारवाई की जाएगी। घायल तेंदुआ के पाए जाने में संलिप्त शिकारियों के बाबत पूछे जाने पर सहायक वन संरक्षक कुंज मोहन वर्मा ने बताया की अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय वन्यजीव अधिनियम के तहत वन आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। संबंधित वन दरोगा इमरान खान इसकी जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने गश्त के पूर्व चंद्रकांता वन विश्राम गृह में चल रहे सुंदरीकरण का कार्य भी देखा और वन क्षेत्राधिकारी रामगति राय को एक सप्ताह के अंदर कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात जय मोहनी रेंज के नरकटी और सेमरिया सहित विभिन्न वन क्षेत्रों में भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान वन क्षेत्राधिकारी मजगाई जानकी शरण श्रीवास्तव, वन क्षेत्राधिकारी जयमोहनी रेंज बीके पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें