फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायता के बहाने महिला के उड़ाए 70 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना अंतर्गत चहनियां बाजार स्थित यूनियन बैंक की शाखा परिसर में गुरुवार को दोपहर में बैंक से निकाले गए रुपये को गिनने के बहाने उचक्के ने महिला के 70 हजार रुपये ले भागे। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे उचक्के की पहचान में जुटी है। महुअर कला निवासी लखपत्ती देवी पत्नी भोनू यादव का एकाउंट चहनियां स्थित यूनियन बैंक की शाखा में है। गुरुवार को दोपहर में महिला अपने बेटे विनय यादव और अजीत यादव के साथ बैंक में पैसे निकालने के लिए गई थी। उसने बैंक से एक लाख 70 हजार रुपये निकाले। बैंक से उसे दो दो हजार रुपये के नोट मिले। पैसे लेकर काउंटर से हटकर वह पैसे गिनने लगी। इस बीच एक युवक वहां आया और महिला से कहा कि पैसे इस तरह नहीं गिनना चाहिए। मै तरीका बताता हूं। यह कहकर वह पैसे की गड्डी लेकर गिनने लगे। जल्दी जल्दी पैसे गिनकर नोट पूरे बताकर वह निकल गया। युवक के निकलते ही महिला ने पैसे का मिलान किया तो दो हजार के 35 नोट कम मिले। 70 हजार रुपये कम देख कर महिला के होश उड़ गए। महिला तेज कदमों से शाखा के बाहर निकली और युवक की तलाश करने लगी लेकिन उसका पता नहीं चला। महिला के शोर मचाने पर लोग जुट गए। महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बैंक के सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर उचक्के की पहचान की कोशिश कर रही है। इस संबंध में सीओ राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें