फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में पट्टीदारों ने मार पीटकर पति-पत्नी को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कुआ गांव मे मंगलवार सुबह जमीन विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला व उसके पति को मार पीटकर घायल कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। कुआ गांव निवासी रामसुधार गुप्ता का उसके पट्टीदार मनोज के साथ के साथ जमीन संबंधी काफी पुराना विवाद चल रहा है। पीड़ित रामसुधार के अनुसार मंगलवार सुबह सुलेखा 25वर्ष कुएं पर पानी भरने गई थी तभी मनोज, धीरज और तेतरा देवी उसे मारने पीटने लगे। बताया कि इस दौरान जब वह बीच बचाव करने पहुंचा तो लोगों ने उसे भी पीट दिया। मारपीट में रामसुधार और सुलेखा को चोटें आ गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की ओर से मिली तहरीर पर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें