चंदौली (ब्यूरो)। कंदवा थाना क्षेत्र के अमड़ा गांव निवासी पवन सिंह ने स्थानीय थाने में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पवन का आरोप है कि छठ पूजा के दिन गांव के अखिलेश यादव, पंकज यादव, सोनू यादव, अवनीश खरवार ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। वह किसी प्रकार से मौके से भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब हुआ। इस संबंध में सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि अमड़ा गांव के चार लोगों के खिलाफ कंदवा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।