इलिया। थाना क्षेत्र के डेहरी गांव के समीप चकिया-इलिया मार्ग पर शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक हाटा गांव निवासी इरशाद (25) व नाटे (22) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार दोनों युवक बाइक से चकिया की ओर से अपने गांव हाटा की ओर से जा रहे थे। प्रत्यदर्शियों के अनुसार दोनों युवक काफी नशे में थे। (ब्यूरो)