फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलमगीर के मौत के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के चिरईगांव में शब-ए-बरात के दिन एक ही समुदाय के दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान घायल आलमगीर (30) मौत के बाद गांव में मातम पसरा है। लोग एक छोटे विवाद में निर्दोष की मौत के पीछे पुलिस पर दोष मढ़ रहे हैं। वहीं नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित पक्षों में नाराजगी है। क्षेत्र के चिरईगांव में शबे बरात के दिन स्थनीय मस्जिद में मीट बनाने के दौरान एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें घायल अलमगीर की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस की माने तो घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जबकि सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय का कहना है कि मृतक के पिता हाजी इंद्रीश के तहरीर पर गांव के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें