फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन निरीक्षक सहित नौ चौकी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र परिवर्तित

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। कई माह से थाना व चौकी पर जमे तीन दरोगाओं और नौ चौकी प्रभारियों का कार्य क्षेत्र शुक्रवार को बदल दिया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने निरीक्षक सुरेंद्र नाथ राय को रामपुर चौकी से हटाकर इन्हें प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात कर दिया है। अमरजीत यादव को कमालपुर चौकी से हटाकर नक्सल सेल प्रभारी बनाया गया है। वहीं हरिहर राम को धीना से प्रभारी सीसीटीएनएस बनाया गया। जबकि चौकी प्रभारी लौंदा संजय कुमार सिंह को सीएडब्लू का प्रभार दिया गया है। उमाशंकर को विशेष जांच प्रकोष्ठ, राममिलन यादव को बबुरी से शहाबगंज, कपिलदेव यादव को सदर कोतवाली से कंदवा चौकी भेजा गया। संतोष को अलीनगर से लौंदा, अशोक कुमार यादव को पुलिस लाइन से इलिया, सत्यनारायण शुक्ला को डेढ़ावल से कमालपुर, उत्कर्ष मौर्या को सकलडीहा से चौकी प्रभारी डेढ़ावल, अरिवंद कुमार को पुलिस लाइन से धीना भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें