फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा से नोंकझोक के बाद कैदियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। वाराणसी जिला जेल से फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेशी के लिए आए कैदियों ने शुक्रवार को सुरक्षा में तैनात एक दरोगा से विवाद के बाद हंगामा कर दिया। कैदी प्रीजन वाहन के भीतर ही हो हल्ला मचाने लगे और वाहन का दरवाजा भी तोड़ने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को संभाला और कैदियों को समझाकर शांत कराया। बाद में पुलिस और पीएसी की निगरानी में कैदियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

वाराणसी जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदियों को प्रीजन वाहन संख्या यूपी 67 जी 0067 से राजकीय डिग्री कालेज स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया। वाहन में लगभग बीस कैदी थे। वाहन जैसे ही न्यायालय के पास रुका वहां पहले से मौजूद परिवार के लोग कैदियों से हालचाल करने लगे। वाहन की सुरक्षा में तैनात दरोगा अवधेश सिंह ने परिवार के लोगों को वाहन के पास से हटने के लिए कहा इसी बात को लेकर कैदियों और दरोगा के बीच बहस हुई। कैदियों ने आरोप लगाया कि दरोगा ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारने की धमकी दी। इसके बाद कैदी आक्रोशित हो गए और वाहन का दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला लेकिन मामले को बिगड़ता देख तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही पीएसी बल को भी बुला लिया गया। लगभग आधे घंटे तक हंगामा करने के बाद कैदी शांत हुए। बाद में वाहन के सभी कैदियों को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें