फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर अधेड़ की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के छितो गांव के समीप रविवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सोमवार की सुबह परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। बबुरी थाना क्षेत्र के टड़िया गांव निवासी कुमार (60) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण भटक कर चंदौली चले आए। रविवार की रात वे घूंमते हुए सदर कोतवाली क्षेत्र के छितो गांव के समीप पहुंच गए और किसी ट्रेन की जद में आने से मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन रात तक नहीं हो पाई। इसके बाद शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रख दिया। सोमवार की सुबह पुत्र अशोक कुमार व संतोष कुमार ने शव का शिनाख्त कर इसकी सूचना परिजनों की दी। जानकारी के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं जानकारी के बाद सपा के पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों का ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें