फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों का ताला तोड़ कर हजारों रुपये की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना अंतर्गत कोरी गांव में शनिवार की रात चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़कर नगदी सहित हजारों रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। सुबह इसकी जानकारी होते ही इलाके में खलबली मच गई। पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौकेे पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। कोरी गांव में पुलिया के समीप शनिवार की देर रात चोरों ने दिनेश यादव के इलेक्ट्रानिक्स की दुकान का शटर चांडकर अंदर घुस गए और अंदर रखे 14 हजार रुपये नकद चुरा लिए। इसी तरह चोरों ने लक्ष्मण प्रजापति के तिलकुट की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे ढाई हजार नगदी सहित हजारों रुपए मूल्य के लाई पट्टी आदि चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने श्याम सुंदर के पान की गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखे 500 नगदी सहित सिगरेट पान के सामान चुरा लिए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस चौकी से मात्र दो सौ मीटर की दूरी पर चोरी की घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें